Showing posts with label महत्व. Show all posts
Showing posts with label महत्व. Show all posts

Friday, 21 June 2019

हमारी प्राचीन विरासत

#योग
#अन्तर्राष्ट्रीययोगदिवस
हमारे जीवन की दिनचर्या का एक-एक क्रिया कलाप विज्ञान पर आधारित है
हमारा उठना-बैठना,खाने-पीने का तरीका,चलना यहां तक बच्चों के खेलने के पुराने तरीके भी वैज्ञानिक हैं
 आधुनिकता की अंध दौड़ और विलासी जीवन की चाह में हम इससे विमुख हुए और लगभग हर व्यक्ति अनेक बीमारियां पाले बैठा है यहां तक बच्चे भी इससे अछूते नही
बाबा रामदेव ने योग और लोगो के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया जो कहीं न कहीं सफल भी रहा

मोदी जी ने 2014 में इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता दिला कर इसकी खोई प्रतिष्ठा को वापस लाने का प्रयास किया
बहुत से विरोध और समर्थन के बीच आज योग ,भारत में ही नही विश्व में पांव पसार रहा है

ये सिर्फ व्यायाम नही ,चिकित्सा पद्दति पर आधारित व्यायाम है
ये हमें मानसिक बल देता है
आपको स्वस्थ रखता है आपको चुस्त बनाता है
अपने देश की इस प्राचीन पद्दति को सम्मान दें और स्वस्थ रहें

आज हमारे योग समूह 'मानव रचना योग केंद्र' ने सुबह योग दिवस बहुत उत्साह से मनाया 🙂🙂
करीब 80-90 मिनट का कार्यक्रम बहुत सफल रहा
योग दिवस कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है 👌👌

पाँचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

जय हिंद
वन्दे मातरम
जय श्री राम  🙏🙏

योग अपनाएं , अपने को स्वस्थ रखे

Thursday, 1 May 2014

बधाई

चिलचिलाती धूप मेँ खून के कतरे को पसीना बना बहा देने वाले ! 
हाड़ गला ,रक्त जमा देने वाले शीत मेँ मौसम को चुनौती देने वाले ! 
ज़िँदगी के मोर्चे पर पल-पल चुनौती स्वीकार कर जंग जीतते हर मेहनत कश योद्धा को मेरा सलाम । 
परिवर्तन हो या न हो आज का दिन हर मेहनती इंसान का है

Monday, 13 January 2014

मकर संक्रान्ति का ऐतिहासिक महत्व


माना जाता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। 

चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है।
 महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रान्ति का ही चयन किया था। 
मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिल गयी थीं।