Showing posts with label होली का हुड़दंग. Show all posts
Showing posts with label होली का हुड़दंग. Show all posts

Monday, 9 March 2020

तुकबन्दी

चंदन मस्तक तिलक करेंगे
उड़ेगा अबीर-गुलाल 
कोरोना की जंग लड़ेगी
पिचकारी की धार 
जोगीरा सारा रा रा रा ।

विश्व डरा है कोरोना से
हो रहे सब त्रस्त
लट्ठ बजे कान्हा की नगरी 
होलियारे मदमस्त
जोगीरा सारा रा रा रा ।

खेतों-खेतों पीली सरसों , 
कनक खड़ी मुस्काये 
फाल्गुनी बयार बह चली ,
 होलियारे बौराये 
जोगीरा सा रा रा रा ।


तुकबन्दी

सब भूल होली मनाये---

चौराहे पर जल रही आज होलिका माई , 
आओ मिल कर करे दहन , अपनी सभी बुराई 

होली के हुडदंग में रंग भरी है जंग 
होलीयारे मद-मस्त हैं पीकर ठंडी भंग 

आसमान का चाँद लगे चांदी का सा थाल 
हाथ - हाथ में दिख रहे नए गेंहू के बाल 

द्वेष -रंज को भूल कर गले मिले हमजोली
संग अबीर -गुलाल के ,टेसू की आँख मिचौली

पीली सरसों झूमती कनक संग इतराए
ढोल की हर थाप पर मंजीरा तान सुनाये

बयार फाल्गुनी बह रही शीत लहर अब जाए
झूम -झूम हर खेत में हरियाली मुस्काये

दही में देखो डूब रहे दही-बड़े भी आज
गुजिया के मिश्रण में करते सूखे मेवे राज

आलू काटा मरा लिखा, बना नाम श्री राम
राम सेतु का किया ,था जिसने निर्माण

होली का स्वागत किया मस्तक पर लगा गुलाल
चरण स्पर्श कर सभी बड़ों का आशीष लें बाल -गोपाल

सब के लिए है कामना शुभ-- शुभ होली आये
रंग -बिरंगे रंग अपने हर जीवन में छोड के जाए ....।

..................................................होली शुभ हो ...

तुकबन्दी


होली का हुड्दंग--
१-दहन हो गया बैर-भाव का रात होलिका संग 
कई रंग के साथ में ,भंग की तरंग 
२-दही-बड़े मिल रहे गले, स्वाद नया बनाए 
रंगों के त्योहार को ,आओ मिल मनाएं 
३- साथ-साथ में दिख रहे , कई रंग के गुलाल 
माथे पर लगते मिटे ,मन के सभी मलाल 
४- बिखर रहा है इधर-उधर , सात रंगों का प्यार
पिचकारी की कह रही सतरंगी बौछार
५- -थोडा सा गुलाल यहाँ ,सब के लिए ले आई
सतरंगी त्योहार की ,सब मित्रों को बधाई
६--होली पर हम व्यस्त हैं ,काम -काम और काम
आशीष सभी छोटो को ,बड़ों को प्रणाम .........................

आप सभी मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं .........
होली जम कर मनाएं और सुरक्षित मनाएं ......