Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

Sunday, 2 August 2020

राखी

कुछ हाइकु मेरे भी ........

भाई की याद 
नन्हे धागे के साथ 
दूर देस में 

खिला है मन 
मिले भाई बहन 
बरसों बाद 

जाग उठी हैं 
बचपन की यादें 
द्रवित मन 

याद आये हैं 
बीत गए वो पल 
बिताये यहाँ 

जलता चूल्हा
सिकती सौंधी रोटी 
फैली सुगंध 

हर कौर में 
माँ का था वो दुलार 
आत्मा भी तृप्त 

सजा है थाल  
बहन  भी तैयार 
राखी के साथ 

सजी कलाई 
बहन के स्नेह से 
भाई प्रसन्न 

तू अभिमान 
दिल के उदगार 
बहन कहे 

माथ सजाये 
अक्षत रोली मिल 
गर्वित टीका 

इस धागे में 
बंधा हमारा प्यार 
अभिमान है 

गया श्रावण 
पूर्णिमा आई आज 
राखी के साथ .............................


सभी को राखी पर्व की शुभकामनाएं

Tuesday, 14 January 2020

मकर पर्व

पतंग पर्व य्या मकर पर्व

हमारे यहाँ आज पतंग नहीं उडाई जाती .....हमारे यहाँ बुलंदशहर में रक्षा बंधन पर और दिल्ली में १५ अगस्त को पतंग उड़ाने का आनंद उठाते हैं लोग ........
लेकिन आज के दिन भी लोग खूब पतंग उड़ाते हैं ..........
 देश के बहुत से  हिस्से में जम कर पतंग उड़ाने का आनद उठाया जाता है ........
आज भी दिन भर डोर के माध्यम से आसमान को चूमती पतंग उडती रही , मज़बूत मांझे ने धाक जमाई ..... कमज़ोर मांझे ने मुँह की ज़रूर खायी लेकिन हिम्मत से सामना किया .......और हौसले उसके भी बुलंद रहे .........आसमान में उसने भी उंचाई तक जगह बनायी ......पतंग कट जाने पर भी , गिर जाने पर भी ऊँची और ऊँची उडती नज़र आई 
...........मांझा और पतंग पूरक हैं एक दूसरे के .........मांझा कितनी ईमानदारी से कट कर ,टूट कर भी पतंग को आसमान में उंचाई तक पहुंचाता है ...........
उडती पतंग सिर्फ एक खेल ,प्रतिस्पर्धा या एक मनोरंजन ही नहीं ------------
---प्रतीक है उड़ान भरते स्वप्नों का ,स्वस्थ राह बना प्रतियोगिता में आगे बढ़ने जाने का 
.............सब के स्वप्न यूँही उड़ान भरें , सब अपनी राह पर आगे और आगे बढे .......
असफलता से हार ना मान और ऊँची उड़ान भरें ...............
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सबको एक बार फिर से शुभकामनाएं .............

Thursday, 23 October 2014

दीपावली आप सबके लिये मंगलमय हो, शुभ हो ....

परंपरागत दीप का भारतीय प्रकाश ही चहुँ ओर फैलायेँगे ! 
मिष्ठान भी देसी ही खायेँगे खिलायेँगे ।
दीपोत्सव मिल कर मनायेँगे !
दीपों का ये पर्व सबके लिए ढेरों खुशियाँ ले आये 
दीपावली आप सबके लिये मंगलमय हो, शुभ हो