Monday 14 September 2020

हिंदी दिवस

१-पंख फैलाए बांह पसार 
हिंदी पहुंची जन -जन द्वार 
२-अभिव्यक्ति को सरस बनाए 
सामर्थ्य की झलक दिखाए .
३-मान राष्ट्र भाषा का पाया 
हर मन में स्थान बनाया 
४-लम्बी थी ये बहुत लड़ाई 
यूँ ही नहीं अस्तित्व में आई
५-माँ समझे ,हर हिंदी भाषी 
हिंदी थी इतनी अभिलाषी 
६- विश्व में मिल रहा सम्मान
हिंदी भाषी का अभिमान
सभी हिंदी भाषियों को शुभकामनाएं
😊🙏🇮🇳⛳