Saturday, 9 November 2019

जय श्री राम

#यादों_के_झरोखों_से
#माँ
#अयोध्या_का_ऐतिहासिक_दिन

आज भारत के इस सुनहरे दिन माता श्री का वर्णन करना आवश्यक है
हमारी माता श्री #सनातन_धर्म की परम्पराओं का निर्वहन बड़ी ही आस्था से करती थीं
समय-समय पर रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले हर घटना क्रम से उनकी भावनाएं चरम पर होती थीं
कभी उत्साह तो कभी हताशा लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ता ही रहता था 
देखते ही बनता था उनका उत्साह
घण्टे-घड़ियाल और थाल खूब साथ देते
घर-परिवार, मोहल्ला-पड़ोस साक्षी रहते
हर राम भक्त की तरह उनका भी यही स्वप्न था जो आज पूर्ण हुआ 🙏 

आज वो नही हैं ....
काश !!  होतीं और अगर होतीं तो घर और मंदिर पर दीपमाला निश्चित थी 
जहां भी कहीं होंगी भारत की इस एकमत जीत से अवश्य प्रसन्न हो रही होंगी 
❤️❤️
जय श्री राम 🙏🙏

Sunday, 27 October 2019

शुभ दीपावली

श्री राम के बिना कैसी दीवाली ??
कभी गम्भीरता से सोचा ही नही , जानते हुए भी बस लकीर के फकीर बने एक परम्परा का निर्वाह करते रहे !!  
योगीजी के आने के बाद निद्रा से जागे और ज्ञान चक्षु खुले 😀
योगीजी ने अयोध्या को सजा-सँवार दीपों का महत्व और बढ़ा दिया, एक-एक दीप का अर्थ बता दिया, होने वाले प्रकाश को दिशा दे दी 




मोदीजी ने एक दीप सीमा प्रहरियों के नाम जलाने की अपील कर दीवाली को सचमुच प्रकाशित और उत्साहित बना दिया 
दीपों का त्यौहार हर वर्ष इसी तरह उत्साह से मनाते रहें 
प्रकाश फैलाते रहें 
दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 
#जयश्रीराम
#Deepavali
#अयोध्या_नगरी

Tuesday, 15 October 2019

यादें

#यादें
#शरदपूर्णिमा
#चन्द्रमा
#अमृत
#बचपन
बचपन जैसी न चांदनी ,न चन्द्रमा ,न वो खुला सा आँगन और न ही शरद का अनुभव :) शरद कम ग्रीष्म ज़्यादा :)
स्मृति की गर्त हटाती हूँ तो दूध वाली बड़ी सी डोलची में मम्मी की बनाई स्वादिष्ट खीर जाली से ढकी है और आँगन में कपड़े सुखाने वाले तार पर बन्धी है ,सर्द अहसास है वहीं चटाई बिछा शॉल ओढ़े हम सब विराजमान हैं :) 
हंसी मज़ाक ,हल्ला-गुल्ला 
 इस सबके बीच हाथ में धागा और सुई !!
चांदनी के धवल प्रकाश में सुई में धागा डालना है जिससे आँखों की रोशनी तेज़ हो सके | ये प्रक्रिया बार-बार दोहरानी है और फिर ये क्या !! यहां तो प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी 'मेने 30 बार तूने 20 बार 2-3 घण्टे इसी तरह बीत गए ,आँखें बोझिल हो चलीं आलस आने लगा तो चलो खीर अंदर रखे चटाई उठाये और चले निद्रा देवी के आगोश में :) सुबह स्वादिष्ट अमृतमयी खीर का प्रसाद वितरण होगा |
ये थी शरद पूर्णिमा की मधुर स्मृति :-D
सभी मित्रों को शरद पूर्णिमा की गुनगुनी शुभकामनाएं |

Friday, 6 September 2019

चन्द्रयान 1 या 2


चन्द्रयान-2 गन्तव्य तक

#ISRO
#चंद्रयान_2
#गौरव_के_पल
#वंदेमातरम

मैया मैं तो चन्द्र खिलौना लहऊँ....
द्वापर में कान्हा की बालहठ और कलयुग के बालकों के दूर बैठे चन्दा मामा 😀

तो कभी चिढ़ता-चिढ़ाता चन्दा😀

'तारों के संग चंदा बैठा हंस-हंस मुझे चिढ़ाता है 
रोज़ बुलाता हूँ मैं उसको वह अपनी अकड़ दिखाता है .....'

(बचपन में पढ़ी एक कविता की पंक्तियां हैं )
आज चन्द्रयान सभी का हिसाब चुकता करने चन्दा के कान ऐंठने जा पहुंचा है

आज रात करीब 1.30 बजे इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनने का सुअवसर है 👌👌

Sunday, 18 August 2019

बलिदानी मदन लाल ढींगरा

मदन लाल ढींगरा भारत के 
महान क्रांति कारियों में से एक थे 1906 में पढ़ाई के लिए लंदन गए और वहां वीरसावरकर के सम्पर्क में आये, देशभक्ति का जुनून भारत में चढ़ चुका था 
एक अंग्रेज अफसर कर्ज़न की हत्या के आरोप में उन्हें लन्दन की एक अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई
17 अगस्त 1909 में उन्हें फांसी दे दी गयी
सावरकर उनका शव लेने पहुंचे तो अमानवीयता का परिचय देते हुए अंग्रेजों ने उनका शव देने से मना कर दिया और उन्हें वहीं दफना दिया गया
1976 में भारतीय संगठन देश के लिए मर मिटे उधम सिंह की तलाश में लन्दन पहुंचे तो उन्हें मदन लाल ढींगरा की भी जानकारी मिली और 12 दिसम्बर 1976 को उनकी अस्थियां भारत लायी गयी
1976 में जब उनके अस्थि कलश सड़क मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे थे तो रुड़की में मुझे भी उस महान क्रांतिकारी के समक्ष नट मस्तक होने का अवसर मिला
उस समय बहुत छोटी थी मैं लेकिन पिता के साथ पुष्पों से ढके उन कलशों हाथ जोड़ना आज भी स्मरण है
उस समय महत्व नही जाना बस हाथ जोड़ दिए लेकिन आज अपने को भाग्य शाली मानती हूं कि मैं उस क्रांतिकारी की अस्थि कलश यात्रा का भाग थी
भारत पर जान निछावर करने वाले सभी क्रांतिकारियों, बलिदानियों को मेरा शत-शत नमन🙏🙏
जय हिंद
जय भारत 
वंदे मा



Monday, 22 July 2019

चंदा मामा दूर नही !!

चंदा मामा दूर नहीं 😊

समस्त भारतीयों के लिए गौरव के पल 💃💃😊😊
चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण की भारतीय वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई 👏👏👏👏
#Chandrayaan2
#Historicmoments
#ISRO

लॉन्चिंग से 48 दिनों में चांद पर लैंडिंग

अपने दूसरे मिशन मून के साथ भारत अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगाने को तैयार ।
 आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ। 
लॉन्च के 48 दिनों के बाद चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। 

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) का यह बेहद महत्वाकांक्षी मिशन है।

चांद की सतह के नजदीक पहुंचने के बाद चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरेगा। लेकिन इस प्रक्रिया में 4 दिन लगेंगे। 



चांद की सतह के नजदीक पहुंचने पर लैंडर (विक्रम) अपनी कक्षा बदलेगा। फिर वह सतह की उस जगह को स्कैन करेगा जहां उसे उतरना है। 
लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और आखिर में चांद की सतह पर उतर जाएगा।

लैंडिंग के बाद लैंडर (विक्रम) का दरवाजा खुलेगा और वह रोवर (प्रज्ञान) को रिलीज करेगा। रोवर के निकलने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। 
फिर यह वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए चांद की सतह पर निकल जाएगा। इसके 15 मिनट के अंदर ही इसरो को लैंडिंग की तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी।
चांद की सतह पर पहुंचने के बाद लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) 14 दिनों तक ऐक्टिव रहेंगे। रोवर इस दौरान 1 सेंटीमीटर/सेकंड की गति से चांद की सतह पर चलेगा और उसके तत्वों की स्टडी करेगा व तस्वीरें भेजेगा। 
वह वहां 14 दिनों में कुल 500 मीटर कवर करेगा। दूसरी तरफ, ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसकी परिक्रमा करता रहेगा। 
ऑर्बिटर वहां 1 साल तक ऐक्टिव रहेगा।

जय जवान जय किसान जय विज्ञान --- जय हिन्द
वन्दे मातरम

Friday, 21 June 2019

हमारी प्राचीन विरासत

#योग
#अन्तर्राष्ट्रीययोगदिवस
हमारे जीवन की दिनचर्या का एक-एक क्रिया कलाप विज्ञान पर आधारित है
हमारा उठना-बैठना,खाने-पीने का तरीका,चलना यहां तक बच्चों के खेलने के पुराने तरीके भी वैज्ञानिक हैं
 आधुनिकता की अंध दौड़ और विलासी जीवन की चाह में हम इससे विमुख हुए और लगभग हर व्यक्ति अनेक बीमारियां पाले बैठा है यहां तक बच्चे भी इससे अछूते नही
बाबा रामदेव ने योग और लोगो के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया जो कहीं न कहीं सफल भी रहा

मोदी जी ने 2014 में इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता दिला कर इसकी खोई प्रतिष्ठा को वापस लाने का प्रयास किया
बहुत से विरोध और समर्थन के बीच आज योग ,भारत में ही नही विश्व में पांव पसार रहा है

ये सिर्फ व्यायाम नही ,चिकित्सा पद्दति पर आधारित व्यायाम है
ये हमें मानसिक बल देता है
आपको स्वस्थ रखता है आपको चुस्त बनाता है
अपने देश की इस प्राचीन पद्दति को सम्मान दें और स्वस्थ रहें

आज हमारे योग समूह 'मानव रचना योग केंद्र' ने सुबह योग दिवस बहुत उत्साह से मनाया 🙂🙂
करीब 80-90 मिनट का कार्यक्रम बहुत सफल रहा
योग दिवस कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है 👌👌

पाँचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

जय हिंद
वन्दे मातरम
जय श्री राम  🙏🙏

योग अपनाएं , अपने को स्वस्थ रखे

Tuesday, 16 April 2019

गुज़ारिश

देश हित में मोदीजी को वोट करें

Sunday, 17 March 2019

श्रद्धांजलि

पर्रिकर जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि🙏🙏